सुबह बासी मुंह चाय पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:53

क्या आपको भी है बासी मुंह चाय पीने की आदत, तो जानिए ये कैसे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही है
सुबह बिस्तर पर मिलने वाला चाय का प्याला आपकी नींद भगा सकता है। पर क्या आप जानती हैं कि ये आपकी नींद के साथ आपकी सेहत भी भगा रहा है!

आपकी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं है बेड टी।

भारत में ज्यादातर लोगों को बेड टी की आदत है! यानी सुबह-सुबह उठते ही चाय पी लेना। कुछ लोग ब्रश करने के बाद चाय पीते हैं, तो कुछ बासी मुंह चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आपको भी यह आदत है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है।

सुबह-सुबह बेड टी या खाली पेट चाय का सेवन करना हमारे लिए क्यों नुकसानदायक है, यह जानने के लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल गुरुग्राम की क्लीनिकल हेड न्यूट्रीशनिस्ट उपासना शर्मा से संपर्क किया। वे इसे एक तरह की एडिक्शन बताती हैं। जानिए बासी मुंह चाय पीने की आदत और सेहत पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में। 
आदत से एडिक्शन तक 

खाली पेट चाय करती है नुक्सान।

सुबह चाय का सेवन कब आपकी आदत से आपकी लत बन जाता है, यह समझना काफी मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को बेड टी की लत लग जाती है, जिसके बिना वह अपने दिन की शुरुआत कर ही नहीं पाते। अगर वह सुबह चाय नहीं पीते तो न ही उनका पेट साफ नहीं होता है और न ही वे एनर्जी महसूस करते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण है निकोटीन। भले ही है चाय में काफी कम मात्रा में निकोटीन पाया जाता है, पर यह एक आदत को एडिक्शन बनाने के लिए काफी है। 
जानिए क्या कहती हैं एक्सपर्ट? 

“चाय वैसे तो नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन यदि उसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती।

वे कहती हैं, कि सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना चाहिए। हम 6 से 7 घंटे की नींद लेते हैं। इस दौरान हम कुछ भी नहीं खाते-पीते। जिससे हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। सुबह सबसे पहले इसे हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। जबकि चाय हमारी बॉडी को डिहाइड्रेट करने का काम करती है। जिससे कब्ज, एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info